पटना: सीड फाउंडेशन इंडिया, एक सामाजिक कल्याण संगठन, है जो लोगों की मदद के साथ साथ युवाओ को मानवता की सेवा के लिए कर रहा प्रेरित , पटना में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए शिक्षा, खाद्य सहायता, स्वास्थ्य सहयोग और कौशल विकास के माध्यम से वंचित समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।
यह संगठन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी शिक्षा जारी रखने में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यक शैक्षणिक जरूरतों को पूरा कर सीड फाउंडेशन इंडिया विभिन्न क्षेत्रों में योग्य छात्रों के लिए समान शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
इलाज के लिए पटना जैसे शहरों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को होने वाली परेशानियों को समझते हुए, संस्था द्वारा खाद्य वितरण अभियान चलाए जाते हैं। ऐसे लोगों को कम से कम एक बार भोजन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे इलाज और दैनिक भोजन के बीच किसी एक को चुनने की मजबूरी में न रहें और पूरी तरह से स्वस्थ होने पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
सर्दियों के मौसम में सीड फाउंडेशन इंडिया ने जरूरतमंदों के लिए राहत कार्यों का विस्तार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में 500 से अधिक कपड़ों के पैकेट और 250 से ज्यादा कंबलों का वितरण किया, जिससे कठोर ठंड में लोगों को गर्मी और सम्मान दोनों मिल सके।
युवा सशक्तिकरण और स्वयंसेवक विकास भी संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इंटर्नशिप कार्यक्रमों, निःशुल्क डिजिटल स्किल्स कोर्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग और इंटरव्यू की तैयारी सत्रों के माध्यम से युवाओं को रोजगार योग्य कौशल प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकें।
कई क्षेत्रों में निरंतर सामाजिक गतिविधियों के साथ कार्यरत सीड फाउंडेशन इंडिया एक संवेदनशील, समावेशी और सशक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।